वो माया है.... - 99

  • 900
  • 267

(99) ललित खबर रोज़ाना में छप रही पुष्कर की हत्या से संबंधित सारी रिपोर्ट्स पढ़ता था। खबर रोज़ाना में छपी रिपोर्ट में लकी ढाबे के मालिक और वहाँ काम करने वाले लड़के चेतन के बारे में छपा था। रिपोर्ट में लिखा था कि चेतन ने ही दिशा और पुष्कर की टेबल पर जाकर ऑर्डर लिया था। ललित को याद आया कि उसी लड़के ने उसका ऑर्डर भी लिया था। वह वहीं आसपास ही घूम रहा था। पुष्कर के निकलने के समय चेतना ने उसका बिल लिया था और उसे बाहर जाते देखा था। ललित के मन में डर आ गया