हिडिम्बा

  • 848
  • 240

हिडिम्बा महाभारत में हिडिंब नामक राक्षस की बहन थी। भीम द्वारा हिडिंब का वध कर दिये जाने के पश्चात हिडिम्बा ने एक सुन्दरी का रूप धारण कर भीम से विवाह किया। हिडिम्बा के गर्भ से ही भीम को घटोत्कच नामक पुत्र की प्राप्ति हुई थी।लाक्षागृह से जीवित बच निकलने के पश्चात पांडवों के साथ कुन्ती ने एक गहन वन में प्रवेश किया। थकान के कारण भीम के अतिरिक्त शेष सभी सो गये। पास ही एक वृक्ष के नीचे हिडिम्ब नामक राक्षस रहता था। वह मानव-भक्षी था। उसने अपनी बहन हिडिम्बा को उन सबको मार डालने के लिए भेजा।हिडिम्बा ने वहाँ