http://hindukavi.blogspot.com/2017/06/blog-post_18.html


मित्रों वह इन्सान नहीं जो स्वार्थ में लालच कर जाये।
बेंचकर अपना ईमान जीते जी ही मर जाये ॥

मरना एकदिन सबको है,पर जीते जी ही क्या मरना।
स्वार्थ हेतु ईमान बेंचकर,भौतिक जीवन क्या करना॥

जिएँ एकदिन लेकिन ऐसे कि सौ वर्ष ही जी जाएँ।
पीना पड़े यदि राष्ट्र हेतु तो विष को भी हम पी जाएँ॥

सर्वोपरि राष्ट्र है अपना हम सबका हो नारा॥
विश्वगुरू फिर बनेंगे हम हो सङ्कल्प हमारा॥

              ॥जय माँ भारती॥

Hindi Poem by Bhaskar Shukla : 111189834

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now