ये मत कहो खुदा से,
मेरी मुश्किलें बड़ी है,
इन मुश्किलों से कह्दो,
मेरा खुदा बड़ा है|
आती है आँधी आ तो,
कर उनका खैर मकदम,
तूफान से ही तो लड़ने ,
खुदा ने तुम्हे गड़ा है|
ये मत कहो खुदा से,
मेरी मुश्किलें बड़ी है,
इन मुश्किलों से कह्दो,
मेरा खुदा बड़ा है|


अग्नि में तप के सोना,
है और भी निखरता,
दुर्गम को पार करके,
हिमालय कोई चढ़ा है|
लाएगी रंग मेहनत, 
आख़िर तुम्हारी इक दिन,
होगा विशाल तरुवार,
ये बीज जो पड़ा है|
ये मत कहो खुदा से,
मेरी मुश्किलें बड़ी है,
इन मुश्किलों से कह्दो,
मेरा खुदा बड़ा है|


वो सर्व शक्तियों से,
जब साथ है तुम्हारे,
हर काम उसके रहते,
हर दिन हुआ पड़ा  है|
कभी हारना ना,
हिम्मत का कदम बढाओ,
हज़ारों कदम बढ़ाने,
वो सामने खड़ा है|
ये मत कहो खुदा से,
मेरी मुश्किलें बड़ी है,
इन मुश्किलों से कह्दो,
मेरा खुदा बड़ा है|

Hindi Religious by Kinar Rana : 111582153

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now