सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏

आज वैशाख पूर्णिमा है। पूर्णिमा के दिन ही सिद्धार्थ गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। (५६३ ई.पू. बैसाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध काजन्म लुंबिनी, शाक्य राज्य (आज का नेपाल) में हुआ था।) इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन वातावरण में विशेष ऊर्जा आ जाती है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी और जल तत्व को पूर्ण रूप से प्रभावित करता है। बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बौद्ध अनुयायियों के साथ-साथ हिंदुओं के लिए भी बहुत खास महत्व रखता है। ऐसी मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान विष्णु ने महात्मा बुद्ध के रूप में का तेइसवां अवतार लिया था । विश्व भर के बौद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन को बहुत धूमधाम से मनाते हैं।


गौतम बुद्ध

---------------

संदेश एक प्यारा सा
है बहुत ही न्यारा सा
देकर गए बुद्ध सभी को
जीवन का एक सहारा सा।

मन में रहती है सुख- शांति
कर्म की नहीं रहती कोई भ्रांति
सीमित साधन है सच्चा सुख
चेहरे पर रहती है उसकी कांति।

वैशाख पूर्णिमा को जन्मे गौतम
दुनिया के लिए बने वो सर्वोत्तम
विश्व भ्रमण कर सत्य का दिया संदेश
अपने महान कार्यों के द्वारा बने उत्तम ।

आभा दवे
मुंबई

Hindi Poem by Abha Dave : 111873930

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now