मुझे देख कर के धुंवा हुए , जलने वाले
*चलो ज़िंदगी से दफा हुए , जलने वाले*

शिकायत ले के एक जुगनू आया मेरे पास
*कि क्यों रौशनी से खफा हुए , जलने वाले*

जो घर मेरा जलने लगा धूँ धूँ करके तो
*सभी घर के आगे जमा हुए , जलने वाले*

मकां मैंने यूं ऊँचा कर लिया अपना देखो
*निगाहों से लापता हुए , जलने वाले*

वो किसका ही कुछ भी बिगाड़ सके बोलो तो
*अना के बिना सब फना हुए जलने वाले*--

©️ गौतम कुमार सागर

Hindi Shayri by Gautam Sagar : 111894021

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now