आप सभी को भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏

भाईदूज
---------------

दीवाली संग भाईदूज का रंग निराला
भाई ने बहना को सौगातों से भर डाला
त्योहार लाते हैं जीवन की कई खुशियां
छिलके भाई- बहन का प्यार का प्याला।

बहना के संग है भाई का प्यार अनोखा
रंग चढ़ा है उसमें बचपन से ही एकदम चोखा
माथे पे तिलक लगा बहना भाई को देती आशीष
जिंदगी भर साथ रहता है यादों का झरोखा।

बचपन की छोटी -छोटी यादें अनमोल
भाई बहन के प्यार का होता नहीं मोल
नन्हे - नन्हे हाथों का माथे पर लगा टीका
जीवन भर कर नहीं पाता उसका तोल ।

आभा दवे©
मुंबई

Hindi Poem by Abha Dave : 111904907

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now