आईने अक्सर गवाही देते हैं,

" आईने अक्सर गवाही देते हैं,
हम बेग़ैरत है जो अक्स को सफाई देते है,
कभी टूटता है जब ये आईना,
खुद को करके घायल खुदी को दवाई देते है।
दोष आईने का होता नहीं,
वो तो बस रूबरू कराता हमको,
धूल जमती है चेहरे पर ' ईशू ',
हम आईने को झड़ाई देते है।
आईने अक्सर गवाही देते हैं,
हम बेग़ैरत है जो अक्स को सफाई देते है। "
- संदीप सिंह (ईशू)

Hindi Poem by संदीप सिंह (ईशू) : 111911555

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now