आज विश्व हिंदी दिवस है। विश्व में हिन्दी का विकास हो एवं अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे पहचान मिले इसी प्रचार- प्रसार के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई। प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसीलिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सभी को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏💐💐

हिंदी की बिंदी/आभा दवे
---------------
हिंदी की बिंदी लगती
हम को प्यारी है
हिंदी भाषा सबसे न्यारी है
विश्व तक फैला लिए है हाथ इसने
बन गई सबकी दुलारी है
दिन पर दिन इसका
सम्मान बढ़े
रखनी कोशिश जारी है
शान से लहराये
हिंदी का झंडा
करनी हमें तैयारी है
जन -गण- मन गूंजे
विश्व में
आ गई इसकी बारी है ।

2)हिंदी
-------------
हिन्दी से रोशन हो रहा अब जग सारा
हिंदी का गुलिस्ताँ बनेगा देश हमारा
सींचा है इसे सभी ने अपनी मेहनत से
बह चली है तेज़ इसकी निर्मल धारा ।

भिन्न -भिन्न भाषा ,बोली है हमारी
रूप रंग में भी , है देखो न्यारी
फिर भी होती है अठखेलियाँ
हिंदी में लगती कितनी प्यारी ।

हिंदी की बिंदी करती कमाल
दूजी नहीं मिलती कोई मिसाल
चाहे कितनी अब आये बाधा
बनी रहेगी सदा ये बेमिसाल

वंदन करें सब मिल कर यहाँ
फूले -फले चारों दिशा जहाँ
गुणगान और सम्मान होता रहे
हिंदी अपने क़दम रखती रहे वहाँ ।

देश की पहचान बनकर गर्वित हो
हम सब हिन्दी पर समर्पित हों
देश की मिट्टी हरदम महके इससे
तिरंगे की शान इस पर अर्पित हो।

आभा दवे
मुंबई

Hindi Poem by Abha Dave : 111913164

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now