😂हास्य कविता😂

मोहब्बत और जंग में,
सब कुछ जायज होता है।
सीधे से काम न बने तो,
एक को टेढ़ा होना होता है।।

प्रियतमा बनाने के बाद में,
बेलने पड़ते है कई पापड़।
कभी कभी तो प्रेमी को,
लग जाते अपनों के झापड़।।

इश्क एक बार हो जाए तो,
उसका पीछा नहीं छोड़ना।
मार कुटाई कितनी भी हो,
पर अपना दिल नहीं तोड़ना।।

जाकर अपनी प्रेमिका के घर,
मां बाप को पहले पटाना।
जली कटी अगर बोल भी दें तो,
उनकी बातों से मत घबराना।।

करते रहना हर दिन प्रयास,
एक दिन तो सब मान जायेंगे।
लव यू प्रेमिका को बोलने पर,
घर से तुम्हें तब नहीं भगाएंगे।।

किरन झा (मिश्री)

-किरन झा मिश्री

Hindi Poem by किरन झा मिश्री : 111917739

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now