✍️इंसान…
थक चुका हूं जिंदगी की भाग दौड़ से,
थोड़ा आराम चाहिए,
मेरे भावना को सोचे समझे और जाने,
ऐसा एक कद्रदान चाहिए ,
मेरी भी एक जिंदगी है इसे भी किसी का ,
थोड़ा सा ध्यान चाहिए,
जो बिना मतलब के समझे दिल के हाल को,
ऐसा एक मेहरबान चाहिए,
ए मेरे खुदा मैं एक इंसान हूं,
मुझे एक इंसान चाहिए।
✍️दलीप कुमार