दिनभर के शोरगुल के बाद जब रात अपनी आंचल फैलाती है,
हर तरफ एक अजीब सी ठंडी और गहरी शांति छा जाती है।
आसमान के कोने में जब चांद अपनी चांदनी बिखेरता है,
हर थका हुआ इंसान अपने दिनभर के सफर को समेटता है।
ये रात सिर्फ अंधेरा नहीं, बल्कि विचारों का एक संसार है,
जहाँ हर दिल में छुपा हुआ कोई अपना ही इंतजार है।
तारे टिमटिमाते हैं जैसे कुछ अनकही बातें कह रहे हों,
सुलाने वाले खुद जागकर किसी की याद में बह रहे हों।
खामोशियों के साये में अक्सर गहरे राज खुलते हैं,
बंद दरवाजों के पीछे दिल के कितने ही फूल खिलते हैं।
सुबह की नई उम्मीद का इंतजार लिए हर मुसाफिर,
रात के इस आगोश में अपने ख्वाबों को सींचता है आखिर।
- Ritu kumari