समस्या कविराज के गीतों में नहीं है, समस्या है उनके व्यापार में। जब कोई भी सृजनकर्ता चौबीसों घण्टे व्यस्त रहता है तो वह स्वयं के लिये एकांत नहीं खोज पाता, फलतः सृजनात्मकता में कमी आ जाती है। यही कारण है, विरह या भक्ति में जब व्यक्ति अकेला रहता है, तब उत्कृष्ट काव्य जन्म लेता है।