Hindi Quote in Thought by Ravina Kumari

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कुछ दिनों पहले मेरे साथ ऐसा एक अनुभव हुआ
जिसने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया।
आजकल के माहौल में हम हमेशा सुनते हैं बाहर की दुनिया अच्छी नहीं है संभल कर रहा करो
खासकर लड़कियों के लिए तो आजकल के माहौल को देखते हुए यह बात कही ही जाती है
लेकिन मेरे साथ जो घटना हुई उसने मुझे एक बात तो समझा दी की अच्छी और बुरी नीयत वाले लोग सब जगह होते हैं चाहे वह online हो या फिर असल दुनिया बात बस इतनी सी है अगर कोई इंसान बार-बार ना बोल रहा है कि मुझे यह नहीं करना मुझे तुमसे दोस्ती नहीं करनी या मुझे किसी भी तरह की अपनी personal information share तो बस नहीं करनी है
क्या यह बात समझना इतना मुश्किल है
मैं यह नहीं कहती की लड़के बुरे हैं और लड़कियां बहुत अच्छी है आज के समय में हम देख ही चुके हैं कि बुरा किसी के साथ भी हो सकता है कौन लड़का है या कौन लड़की इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।
बात बस इतनी सी है कि किसी की ना का मतलब सिर्फ ना होता है मेरे साथ क्या हुआ यह मैं पूरी तरह नहीं बता सकती क्योंकि वह एक बहुत ही निजी अनुभव है और इसका एक कारण यह भी है कि मैं उस इंसान को बदनाम नहीं करना चाहती हूं

हां मैंने माना कि आपकी नियत अच्छी होगी आप एक अच्छे इंसान भी होंगे पर आप किसी से मना करने के बावजूद किसी चीज के लिए जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं।
मैं जानती हूं मेरे दो ही followers है और मुझे ज्यादा कोई देखता नहीं है और शायद यहां online आकर अपनी बात कहने से कुछ होगा भी नहीं लेकिन मना करने का अधिकार सबके पास होता है चाहे वह कोई भी जगह हो।

Hindi Thought by Ravina Kumari : 112040531

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now