जिन्दगी जीने को
कुछ जहर चाहिए,
विशाल नदी में
जैसे पुल चाहिए।
गगन पर छाये बादलों में
जैसे गर्जन चाहिए,
घने जंगलों में
जैसे बिखरता डर चाहिए।
मनुष्य को चलने को
अनन्त चाहिए,
जिन्दगी जीने को
सटा स्नेह चाहिए।
जिन्दगी जीने को
कुछ जहर चाहिए,
जैसे राजनीति में
राजनैतिक घृणा चाहिए।
*** महेश रौतेला