Hindi Quote in Motivational by Sanat Dwivedi

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

स्वरचित कविता क्या होली राखी दिवाली
लेखक सनत द्विवेदी
दिनांक 23 12 2025
क्या होली राखी दिवाली
सब फीके लगते हैं
रिश्ते नाते सब मतलब के
नकली से लगते हैं
एक
पहले जैसी अब रीत नहीं
पहले जैसी अब प्रीत नहीं
है डरा डरा सहमा सहमा
गा रहे होंठ पर गीत
नहीं
लड़खड़ा रहे जो कदम मेरे बहके से लगते हैं
क्या होली राखी दिवाली सब फीके लगते हैं
दो
पहले जैसा व्यवहार नहीं
मेहमानों का वो सत्कार नहीं
मिलती है हार जो अपनों से
उससे बढ़कर कोई हार नहीं
सब बने किसी के हाथों की
कठपुतली लगते हैं
क्या होली राखी दिवाली
सब फीके लगते हैं
टीन

पहले सा त्याग बलिदान नहीं
इंसान रहा
इंसान नहीं
रावण तो
मिलते हर घर में
पर मिले कहीं हनुमान नहीं

लिखते लिखते अब हाथ मेरे

दुखने से लगते हैं

क्या होली राखी दिवाली
सब फीके लगते हैं
रिश्ते नाते सब मतलब के
नकली से लगते हैं

।

Hindi Motivational by Sanat Dwivedi : 112040740

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now