कुण्डलिया छंद
*********
आशा हम छोड़ें नहीं, करें ईश - विश्वास।
व्यर्थ हताशा में भला, कब दिखती है आस।।
कब दिखती है आस, आप हमको समझाओ।
या फिर कोई और, मार्ग हमको बतलाओ।।
कहें मित्र यमराज, रखो निज दूर निराशा।
जब तक चलती साँस, कभी मत तजिए आशा।।२८३
आशा क्यों हो छोड़ते, बदलो आप स्वभाव।
दो न कभी अज्ञान बन,, खुद ही खुद को घाव।।
खुद ही खुद को घाव,भला इससे क्या होगा।
निभे नहीं जब साथ, यही तो कल का रोगा।।
कहें मित्र यमराज, त्यागकर पूर्ण हताशा।।
नहीं छोड़ना साथ, यही गठबंधन आशा।।२८४
चर्चा से आगे बढ़ें, बनना हमें सपूत।
अपना भारत देश है, विश्व शांति का दूत।।
विश्व शांति का दूत, सदा ही रहता आगे।
निभा रहा कर्तव्य, मोड़ मुख कभी न भागे।।
कहें मित्र यमराज, बढ़े कितना ही खर्चा।
करता ऐसा काम, तभी तो चहुँदिश चर्चा।।२८५
धीरज रखना धैर्य से, यही जरुरत मित्र।
अपने हाथों से स्वयं, नहीं बिगाड़ो चित्र।।
नहीं बिगाड़ो चित्र, समय की देखो धारा।
हमें बताओ आप, कौन है इससे हारा।।
कहें मित्र यमराज, बनोगे इक दिन नीरज।
जिसको इसका बोध, वहीं रख सकता धीरज।।२८६
सबकी हो जब भावना, मानवता से प्यार।
उत्तम आप विचार हो, संग श्रेष्ठ आधार।।
संग श्रेष्ठ आधार, नहीं डर कोई होगा।
करते रहिए योग, नहीं हो आप वियोगा।।
कहें मित्र यमराज, खुशी देखो जन-मन की।
चिंता अपनी छोड़, समझिए पीड़ा सबकी।।२८७
सत-पथ पर गाँधी चले , लेकर लाठी हाथ।
सूत कात बतला दिया जन-मन उनके साथ॥
जन-मन उनके साथ, अहिंसा पाठ सुनाया।
सुनते आये लोग, नहीं था शस्त्र उठाया॥
कहें मित्र यमराज, नहीं देखा उनका रथ।
राष्ट्रपिता का मान, आज लगता है सत-पथ।।२८८
गाँधी जी बेचैन हैं, देख देश की चाल।
सत्य,अहिंसा भूल सब, हुए स्वार्थ में लाल॥
हुए स्वार्थ में लाल, भूल करते हैं भारी।
कुछ तो उनको आज, पीठ पीछे दें गारी॥
कहें मित्र यमराज, भले आ जाए आँधी।
आते मेरे रोज, स्वप्न में बाबा गाँधी।।२८९
अपनी कहते जीत हो, किया भला क्या काम।
जिससे हम चर्चा करें, बिना किए बदनाम।।
बिना किए बदनाम, आप हमको समझाओ।
मानवता के मीत, व्यर्थ का गाना गाओ।।
कहें मित्र यमराज, देख लो पहले करनी।
समझो इतनी बात, नाक काटों खुद अपनी।।२९०
बीमारी से चाहते, यदि रहना तुम दूर।
चीनी कम की आड़ में, बनो नहीं मजबूर।।
बनो नहीं मजबूर, पड़े क्यों कल को रोना।
या फिर है उत्साह, राह निज काँटे बोना।।
कहें मित्र यमराज, ताप इसका है भारी।
चीनी कम है आज, दूर कल में बीमारी।।२९१
निश्चित इतना जानिए, ऐसा बना विधान।
जो बोया हो काटना, बिना किसी व्यवधान।।
बिना किसी व्यवधान, स्वाद इसका भी चखिए।
या फिर इसको बाँध, आप सिरहाने रखिए।।
कहें मित्र यमराज, भले हो कितना प्रमुदित।
मिटता नहीं विधान, एक दिन होना निश्चित।।२९२
ऐसा है अब इन दिनों, चले शहर में नाव।
इसको हम कैसे कहें, देते गहरा घाव।।
देते गहरा घाव, नया क्यों लगता तुमको।
मूरख तो है आप, नहीं समझे जो उनको।।
नहीं पूछता मित्र, करो मन में हो जैसा।
पर सच्ची है बात, घाव तो मिलना ऐसा।।२९३
जिसके बहता खून है, चोरी की रसधार।
जिनकी चाहत है नहीं, रहे प्रेम व्यवहार।।
रहे प्रेम व्यवहार, चोर की दाढ़ी तिनका।
उगल रहे हैं आग, धर्म ईमान न जिनका।।
कहें मित्र यमराज, करें विश्वास न इनके।
नहीं रहे दे साथ, खड़े दिखते हैं जिसके।।२९४
जिनकी पीड़ा भूख से, रही पेट में खौल।
कमजोरों की हैसियत, सभी रहे हैं तौल।।
सभी रहे हैं तौल, आँख से आँसू बहते।
बिन बोले ही अश्रु, दर्द सब अपना कहते।
कहें मित्र यमराज, किसे है चिंता इनकी।
भूख बड़ा है रोग, नहीं हैसियत जिनकी।।२९५
वैभव देतीं इंदिरा, यही मानते सार।
व्यर्थ आप करिए नहीं, झूठ सत्य तकरार।।
झूठ सत्य तकरार, शुद्धता मन में लाओ।
शीश झुकाकर आप, मातु को सदा मनाओ।।
कहें मित्र यमराज, बने रहना तुम शैशव।
मैया अपने आप, भरेंगी घर धन वैभव।।२९६
पितरों को बिसरा दिया, करते नहीं विचार।
बुद्धि हमारी हो रही, या भूले संस्कार।।
या भूले संस्कार, मानकर खुद को ज्ञानी।
नहीं किया आभार, खूब करते मनमानी।।
पितृ आते हैं द्वार, देखने अपने चितरों।
कहें मित्र यमराज, माफ करना हे पितरों।।२९७
उपवन कुसुमित देख कर, भौंरा है मदमस्त।
खिले सुमन सब बाग में, चंचल नैनन व्यस्त।।
चंचल नैनन वयस्त, महक मन में है छाई।
कोयल कूके गीत, बजे जैसे शहनाई।।
कहें मित्र यमराज, समय है उत्तम नंदन।
कुसुमित धरती आज, मोहता जंग को उपवन।।२९८
जीवन हो कुसुमित सदा, कर्मों से ही मित्र।
बोये काँटे जो यहाँ, पाया वही चरित्र।।
पाया वही चरित्र, यही है जग का रीता।
सभी ले रहे नाम, राम से पहले सीता।।
कहें मित्र यमराज, राम रस होता पीवन।
नहीं सभी के भाग्य, कहाँ होता है जीवन।।२९९
पालक जगत किसान है, भूख हरे इंसान।
खेतों में दिन-रात वो, बोता नव अरमान।।
बोता नव अरमान, पसीना खून बनाए।
सहे धूप-बरसात, ठंड में गीत सुनाए।।
कहें मित्र यमराज, घूमता बना कुचालक।
मान रहे हम आप, बहुत बेबस है पालक।।३००
धरती माता रो रही, आँखों में है नीर।
बेबस बड़ा किसान है, भीतर गहरी पीर।।
भीतर गहरी पीर, नहीं कोई सुध लेता।
लुटता रहता रोज, रात में खुद को सेता।।
कहें मित्र यमराज, भावना उसकी मरती।
भला कऱो सरकार, निवेदन करती धरती।।३०१
खंजर जिसके हाथ में, वो ही है सरदार।
व्यर्थ कभी करना नहीं, तुम उससे तकरार।।
तुम उससे तकरार, समय की देखो धारा।
बस रहना चुपचाप, नहीं जाओ तुम मारा।।
कहें मित्र यमराज, अकल से रहना बंजर।
सारा बुद्धि विवेक, लगाकर रखना खंजर।।३०१
महँगाई के दौर में, जन-मानस बेहाल।
कोई नहीं है पूछता, यह कैसा है जाल।।
यह कैसा है जाल, समझता कौन वेदना।
भूख-प्यासा लाचार, लुप्त हो रही चेतना।।
कहें मित्र यमराज, भाड़ में जाओ भाई।
नेता करते मौज, नहीं दिखती महँगाई।।३०२
चिट्ठी वाला दौर अब, कितना आज याद।
नव पीढ़ी को क्या पता, इसका था जो स्वाद।।
इसका था जो स्वाद, खुशी ढेरों था लाता।
खट्टे-मीठे जज़्बात, कभी था खूब रुलाता।।
कहें मित्र यमराज, बने हम सब वो मिट्टी।
जो लिख दे इक बार, आज फिर प्यारी चिट्ठी।।३०३
नाहक होने अब लगे, व्यर्थ घात-प्रतिघात।
उलझ रहे हैं लोग क्यों, आज जरा सी बात।।
आज जरा सी बात, समझना सबसे मुश्किल।
उलझे-उलझे लोग, नहीं कुछ होगा हासिल।।
कहें मित्र यमराज, सभी बनते हैं घातक।
करते सभी प्रयास, समय कट जाए नाहक।।३०४
पूरी अभिलाषा करो, मैया मेरी आप।
मुझे बोध भी हो रहा, करता निशदिन पाप।।
करता निशदिन पाप, यही तो है नादानी।
सहना पड़ता रोज, नहीं मिलता है पानी।।
कहें मित्र यमराज, नित्य बढ़ती जो दूरी।
मान मूर्ख नादान, मिटाओ माते दूरी।।३०५
अभिलाषा मम की यही, सभी रहें खुशहाल।
ऊँचा होता ही रहे, हर प्राणी का भाल।।
हर प्राणी का भाल, मातु मैं करता विनती।
चाहे जितना आप, बाद में करिए गिनती।।
कहें मित्र यमराज, सरल सीधी मम भाषा।
नहीं और की चाह, व्यर्थ स्वारथ अभिलाषा।।३०६
कहने को साथी सभी, इतना समझो आप।
नाहक करना व्यर्थ है, सुबह - शाम का जाप।।
सुबह - शाम का जाप, मान लो मेरी बातें।
या रहना तैयार, मुफ्त की खाना लातें।।
कहें मित्र यमराज, स्वार्थ के जो भी गहने।
पहना दूँगा आज, लाभ अब क्या क्यों कहने।।३०७
मुश्किल में कोई नहीं, जब देता है साथ।
कहने को साथी सभी, निकलें खाली हाथ।।
निकलें खाली हाथ, बैठ अपना सिर पीटो।
गुस्सा आए जोर, मगर न इन्हें घसीटो।।
कहें मित्र यमराज, भले कहलाओ चिलबिल।
चूर करो अभिमान, खड़ी कर दो बहु मुश्किल।।३०८
धरती के हालात के, हम सब जिम्मेदार।
और स्वयं को मानते, आज हमीं करतार।।
आज हमीं करतार, नोचते इसका आँचल।
बेशर्मी से रोज, लगाकर घूमें काजल।।
कहें मित्र यमराज, करें क्यों दुश्मन भरती।
हमें नहीं है प्यार, भले माँ अपनी धरती।।३०९
मिलता कब संसार में, बिना त्याग के नाम।
स्वार्थ छोड़ परहित जियो, जपिए जय श्री राम।।
जपिए जय श्री राम, जगत में नाम कमाओ।
देंगे प्रभु जी साथ, सदा सुख ही सुख पाओ।।
कहें मित्र यमराज, नहीं कुछ अपना लगता।
त्याग करे जो मीत, उसे सब कुछ है मिलता।।३१०
मिलता कब संसार में, बिना त्याग के नाम।
स्वार्थ छोड़ परहित जियो, जपिए जय श्री राम।।
जपिए जय श्री राम, जगत में नाम कमाओ।
देंगे प्रभु जी साथ, सदा सुख ही सुख पाओ।।
कहें मित्र यमराज, नहीं कुछ अपना लगता।
त्याग करे जो मीत, उसे सब कुछ है मिलता।।३११
चिंता हमको है नहीं, मिले मुझे निर्वाण।
यह चिंता यमराज जी, वो ही देगा त्राण।।
वो ही देगा त्राण, मित्र हैं मेरा प्यारा।
इतना उसे लगाव, ध्यान रखता है सारा।
कहते मित्र सुधीर, व्यर्थ क्यों करना किंता।
कर लेगा यमराज, हमारी सारी चिंता।।३१२
बैठी पीपल के तले, निरखे यमुना तीर।
सूर्य अस्त को देखती, मन में गहरी पीर।।
मन में गहरी पीर, गगन में पंछी उड़ते।
साँझ ढले चहुँओर, स्वप्न मन ही मन जुड़ते।।
कहें मित्र यमराज, मगर कब रहती ऐंठी।
उम्मीदों के साथ, भाव भीतर ले बैठी।।३२३
होना भी तो चाहिए, खुद भी पर विश्वास।
रखना है यदि कुछ हमें, दूजा से भी आस।।
दूजा से भी आस, तभी कुछ अच्छा होगा।
जिसे नहीं यह बोध, व्यर्थ में क्या -क्या भोगा।
कहें मित्र यमराज, नहीं नाहक में रोना।
कदम बढ़ाओ आप, चाहते अच्छा होना।।३१४
धीरज धरे किसान है, सहता धूप अपार।
सींच पसीने से धरा, भरे अन्न भंडार॥
भरे अन्न भंडार, भले वो खुद है रोता।
भूखा सोये आप, बीज खुशियों के बोता॥
कहें मित्र यमराज, सुनो सब जन मन नीरज।
दाता-अन्न किसान, सीखिए उससे धीरज॥३१५
प्रज्ज्वल होकर वर्तिका, देती अथक उजास।
मगर कभी कहती नहीं, मैंने किया प्रयास॥
मैंने किया प्रयास, यही जीवन की धारा।
फँसता परहित जाल, वही जाता है मारा॥
कहें मित्र यमराज, मरे वो खुद तो जल-जल।
फिर भी होकर मौन , चमकती रहती प्रज्ज्वल॥३१६
निर्जल व्रत के साथ भी, राह निहारे चाँद।
अब तो आ जाओ प्रिए, कहाँ छुपे हो माँद।।
कहाँ छुपे हो माँद, आज अब तो दिख जाओ।
पहले आकर यार, हमारी प्यास बुझाओ।।
कहें मित्र यमराज, भूख से होतीं दुर्बल।।
करो नहीं अब खेल, सुबह से व्रत हैं निर्जल।।३१७
कैसा खेल दिखा रहा, बेमौसम बरसात।
धान पड़ा है खेत में, ये करता है घात॥
बिगड़ गया सब मेल, भला ये क्यों किसे सुहाए।
टूटी आस किसान, बिचारा रोकर क्या पाए॥
कहें मित्र यमराज, दर्द सबका इक ऐसा।
मारा फिर से आज, हाल पूछो मत कैसा।।३१८
मौसम लीला देखकर, दुनिया है हैरान।
या विकास का पड़ रहा, करना भारी गान।।
करना भारी गान, भला हम सब क्या जानें।
दूजा की औलाद, श्रेष्ठ कैसे हम मानें।।
कहें मित्र यमराज, किसी से हम हैं कब कम।
नाटक कर बरसात, दिखाता है बेमौसम।।३१९
अवसर पाकर सब करें, उल्टे सीधे काम।
चिंता कोई कब करे, होंगे कल बदनाम।।
होंगे कल बदनाम, परख भी हो तो कैसे।
दुविधा में जब आज, धरा पर रोते भैंसे।।
कहें मित्र यमराज, ज्ञान देते सब खुलकर।
मगर दुखी वे लोग, नहीं जो पाते अवसर।।३२०
चाहत रखते हैं सभी, इच्छा कुछ की रोज।
पूछ-परख के ही बिना, मिले मुफ्त का भोज।।
मिले मुफ्त का भोज, ऊँची कालर करते।
मिले नहीं जब राह, आह ठंडी हैं भरते।।
कहें मित्र यमराज, भले मिलती हो लानत।
पर होते मजबूर, भली लगती है चाहत।।३२१
पत्नी घर की बास है, यही आज का सत्य।
सीधी सी ये बात है, नहीं झूठ है कथ्य।।
नहीं झूठ है कथ्य, भूल पड़ती है भारी।
अच्छा रहना मौन, व्यर्थ खाने से गारी।।
कहें मित्र यमराज, नहीं बनना यदि चटनी।
शीश झुकाओ नित्य, बास है प्यारी पत्नी।।३२२
*****
नवरात्रि
******
नवराते में बज रहे, ढोल नगाड़े खूब।
नौ रूपों में मातु के, भक्त गए सब डूब।।
भक्त गए सब डूब, दीप जले हर कोने।
झुका रहे हैं शीश, मैल मन का निज धोने।।
कहें मित्र यमराज, मातु को सभी मनाते।
काटो विपदा मातु, चाहते सब नवराते।।३२३
मैया देती साथ हैं, यदि श्रद्धा विश्वास।
बिना किसी संदेह के, मातु को कहिए खास।।
मातु को कहिए खास, धरा आए नवराते।
अपने अपने दर्द, भक्त जन खूब सुनाते।।
कहें मित्र यमराज, पार करिए मम नैया।
खड़े भक्त हैं द्वार, हाथ जोड़े सब मैया।।३२४
आते ही नवरात्रि के, फैल गया उल्लास।
आदिशक्ति जगदम्बिके, सबकी सबसे खास।।
सबकी सबसे खास, सभी करते आराधन।
भक्ति-भाव में खूब, लगे सबका ही मन।
कहें मित्र यमराज, करें कीर्तन जगराते।।
नवदुर्गा के नाम, सभी दर्शन को आते।।३२५
दिखता है नवरात्रि में, माँ का बहु पंडाल।
भक्ति-भाव का दिख रहा, आता एक उबाल।।
आता एक उबाल, जगत जननी है माता।
मान रहे हम आप, भला किसको क्या आता।।
कहें मित्र यमराज, भाव दूषित सब मिटता।
यही समय का खेल, आज भी सबको दिखता।।३२६
जगराता नवरात्रि में, होते सारे खूब।
भक्ति-भाव आराधना, जाते हैं सब डूब।।
जाते हैं सब डूब, मातु की लीला न्यारी।
बहन-बेटियाँ सब लगें, नौ दिन खूब दुलारी।।
कहें मित्र यमराज, काश! हर दिन हो माता।
घर-घर में ही नित्य, सभी के घर जगराता।।३२७
दुर्गा माँ मुण्डेश्वरी, करती सदा प्रवास।
पर्वत पर कैमूर के, हरती सबकी त्रास।।
हरती सबकी त्रास, मातु चतुर्भुजी न्यारी।
साक्ष्य मुण्ड नाश, यही देवी महतारी।।
कहें मित्र यमराज, मान लो इनका गुर्गा।
हरतीं सबके पाप, मुण्डेश्वरी माँ दुर्गा।।३२८
********
सुधीर श्रीवास्तव