"इंसान को समझना मुश्किल नहीं,
बस उसे सुनना मुश्किल है,
हम सब सुनाते हैं,
कोई सुनता नहीं...
हर दिल में एक शोर है,
जो बाहर नहीं आता,
हर आँख में एक समंदर है,
जो बहता नहीं...
बस कोई एक कंधा मिल जाए,
जहाँ वो बिना बोले सब कह दे।
फ़क़त इतना सुन लो, हम अभी बाक़ी हैं,
कभी-कभी सुन लेना भी,
प्यार से बड़ा होता है।"
- Dharmendra Kumar