सिक्को की ख़नक किसी किसी का पता पूछती है।
मुफलिसी में भी जनता बेरुखी की वजह पूछती है।
खुद पर यकीन करो मेहनत करो फ़र्ज़ अदा करो
बेकार रहें तो जिंदगी भी सज़ा पूछती है।
बड़े दरियादिली दिखाते हो आ के मेरे ठिकाने पर
क्या पेश करूँ खिदमत में किस्मत रज़ा पूछती है।
बेखौफ हो गए हैं आसमां के सितारे भी "अर्जुन"।
कैसा जमाना आ गया है क्या क्या सोचते हैं।