अहसास को अल्फाजों में बयां कर,
खुद एक नया ही वाक्य बना दे,
वो 'शायर' ही है,,
ज़रूरी नहीं आज उसने गम लिखा तो वो
गम में खोया है अपनी जिंदगी में,,
खुशियों के माहौल में खुशी,
गम में गम,
"मैं से हम"
कुछ ऐसे अल्फाज शायर पिरोता
ज़रूर है माला में,,
लेकिन इस माला में अल्फाजों के मोती
शायर के ही हों,,
ऐसा ज़रूरी तो नहीं,,
शायर तो अहसास को भांप
उसे अल्फाजों का रूप देता है,,
लोग कहते हैं,,
"मेरी जगह होते"
तो बस वो खुद को मान लेता है
"उस जगह पर"
और लिख देता है,,
कुछ नये अहसास,,
कुछ नये जज्बात,,
शायर की कलम उसकी तलवार है,,
जिससे वो हर जंग जीत लेने की
कुछ ऐसी ताकत रखता है,,!!!