टाइटल : एक रहस्यमयी सितारा - स्टारलाइट
रात के आँचल में, एक दिया सा जलता है,
भीड़ में गुम हूँ मैं, पर वो मुझे ही तकता है।
ना वो धूप है, ना वो चाँद है पूरा,
वो एक अधूरी ख्वाहिश का, है कोई सितारा।
गिरती हूँ जब मैं, अंधेरों में कहीं,
एक रोशनी कहती है, "मैं यहीं हूँ, यहीं।"
वो सितारा नहीं, मेरे हौसले की बात है,
जो टूट के भी कहता है, अभी तो शुरुआत है।