🌙💙
ना कोई हक़ जताना है…
ना तुम्हें कभी पाना है…
मुझे तो बस यूँ ही,
तुम्हें अपने कान्हा मानकर चाहना है… 😌
राधा सी मोहब्बत है मेरी…
जिसमें मिलने की ज़िद नहीं होती,
बस हर सांस में तुम्हारा नाम होता है… 💫
तुम मेरी दुआओं में रहो,
बस इतना काफी है…
तुम्हारी खुशी में ही,
मेरा सुकून छुपा है…
मैंने इश्क़ को चाहत नहीं…
इबादत बना लिया है…
और तुम्हें…
अपने दिल का सबसे ख़ूबसूरत एहसास… 💙✨
ना ये रिश्ता दुनिया समझेगी…
ना इसे कोई नाम मिलेगा…
पर राधा-कान्हा की तरह…
ये एहसास हमेशा अमर रहेगा… 👑💫