रोमित और जूली दोनों दिल्ली के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक के अंतिम वर्ष में थे . दोनों ही उच्च मध्यम वर्ग के परिवार की संतानें थीं . रोमित का परिवार दिल्ली में ही रहता था जबकि जूली आगरा की रहने वाली थी . रोमित की एक बड़ी बहन भी थी जबकि जूली अपनी माता पिता की एकमात्र संतान थी . रोमित और जूली दोनों मेधावी छात्र थे और पढ़ाई के अलावा कॉलेज की सांस्कृतिक और मनोरंजन गतिविधियों में भी हिस्सा लेते थे . एक बार उन्होंने शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक 'रोमियो एंड जूलियट' में भी हिस्सा लिया था . तभी से उनके दोस्त उन्हें रोमियो और जूलियट कहकर बुलाते थे . वैसे भी दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे . यह पसंद जल्द ही प्यार में बदल गई और उनकी प्रेम कहानी न केवल छात्रों के बीच, बल्कि दोनों के माता पिता तक पहुँच गयी थी . समय पर रोमित और जूली ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली . दोनों को कैंपस से अच्छा जॉब ऑफर भी मिल गया था . इत्तफ़ाक़ से दोनों की पोस्टिंग मुंबई में हुई थी और कुछ महीने की ट्रेनिंग के बाद उनकी पोस्टिंग लंदन में होने वाली थी .
किडनी का तोह्फ़ा - 1
किडनी का तोह्फ़ा भाग 1 रोमित और जूली दोनों दिल्ली के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक के अंतिम में थे . दोनों ही उच्च मध्यम वर्ग के परिवार की संतानें थीं . रोमित का परिवार दिल्ली में ही रहता था जबकि जूली आगरा की रहने वाली थी . रोमित की एक बड़ी बहन भी थी जबकि जूली अपनी माता पिता की एकमात्र संतान थी . रोमित और ...Read More