लाल दाग़

(4)
  • 54
  • 0
  • 1.4k

कक्षा में अचानक ठहाकों की आवाज़ गूँज उठी।Sneha ने इधर-उधर देखा तो पाया कि सब बच्चे उसी की ओर घूर-घूरकर देख रहे थे और हँस भी रहे थे।लड़कियाँ Sneha को देख कर अजीब-सी मुस्कान लिए खड़ी थीं, मानो किसी राज़ को पकड़ लिया हो।तभी Sneha को लगा—“क्या सब मेरी बातें कर रहे हैं? ऐसा अचानक क्या हो गया?”वह अभी सिर्फ़ 12 साल की ही तो थी—दुबली-पतली सी, काले घुँघराले बालों में दो चोटी बनाए हुए। उसकी आँखों में मासूमियत झलकती थी और पतले होंठ डर से सिमटे हुए थे।

1

लाल दाग़ - 1

कक्षा में अचानक ठहाकों की आवाज़ गूँज उठी।Sneha ने इधर-उधर देखा तो पाया कि सब बच्चे उसी की ओर देख रहे थे और हँस भी रहे थे।लड़कियाँ Sneha को देख कर अजीब-सी मुस्कान लिए खड़ी थीं, मानो किसी राज़ को पकड़ लिया हो।तभी Sneha को लगा—“क्या सब मेरी बातें कर रहे हैं? ऐसा अचानक क्या हो गया?”वह अभी सिर्फ़ 12 साल की ही तो थी—दुबली-पतली सी, काले घुँघराले बालों में दो चोटी बनाए हुए। उसकी आँखों में मासूमियत झलकती थी और पतले होंठ डर से सिमटे हुए थे।घबराकर उसने पीछे हाथ लगाया तो उसकी उंगलियाँ खून से लाल हो ...Read More

2

लाल दाग़ - 2

जैसे-जैसे Sneha घर के करीब पहुँच रही थी, उसके मन में एक अजीब-सी उम्मीद जाग रही थी।उसे लग रहा घर पहुँचते ही इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। शायद मम्मी सब ठीक कर देंगी।जैसे ही Sneha ने घर की चौखट के अंदर कदम रखा, सामने आँगन का रोज़ का ही दृश्य था—दादा और दादी चारपाई पर बैठे हुक्का और चिलम पी रहे थे।मम्मी भैंसों के पास काम कर रही थीं।Sneha धीरे-धीरे सबकी नज़रों से बचते हुए मम्मी की तरफ बढ़ी।वह बस मम्मी की गोद में छुप जाना चाहती थी—जैसे बचपन में हर डर से बच जाती थी।जैसे ही मम्मी ...Read More

3

लाल दाग़ - 3

धीरे-धीरे Sneha की आँखों में नींद उतर आई।सुबह जब उसकी नींद खुली, तो उसने देखा कि उसके बिस्तर पर के दाग लगे हुए थे।रात भर जो सवाल उसके मन में घूमते रहे थे, सुबह उठते ही फिर सामने खड़े हो गए।उसने चुपचाप अपनी चादर उठाई और उसे धोने के लिए ले गई। अपने कपड़े भी साथ में धोए… और फिर खुद को संभालने के लिए नहा ली।माँ ने जो कपड़ा दिया था, उसे उसने अच्छे से धोया और सबकी नज़रों से बचाकर सुखा दिया।अभी उसे सब कुछ पूरी तरह समझ नहीं आया था… लेकिन एक ही दिन में जो ...Read More

4

लाल दाग़ - 4

मैडम ने अपने बैग में देखा कि अगर उनके पास पैड हो तो वे सुधा को दे दें, लेकिन उनके बैग में पैड नहीं था। अब मैडम समझ नहीं पा रही थीं कि क्या करें। उधर सुधा रो-रोकर और शर्म के कारण बहुत असहज महसूस कर रही थी।मैडम ने उसे समझाने की कोशिश की और कहा, “इसमें घबराने या शर्माने की कोई बात नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो हर लड़की को एक उम्र के बाद होती है।”यह बात सुनकर कई बच्चियाँ घबरा गईं। जिन बच्चियों को अभी तक माहवारी शुरू नहीं हुई थी, उन्हें भी डर ...Read More