महाराणा प्रताप इस भारत भूमि के, मुक्ति मंत्र का गायक है।
राणा प्रताप आजादी का, अपराजित काल विधायक है।।
वह अजर अमरता का गौरव, वह मानवता का विजय तूर्य।
आदर्शों के दुर्गम पथ को, आलोकित करता हुआ सूर्य।
राणा प्रताप की खुद्दारी, भारत माता की पूंजी है।
ये वो धरती है जहां कभी, चेतक की टापें गूंजी है।।
पत्थर-पत्थर में जागा था, विक्रमी तेज बलिदानी का।
जय एकलिंग का ज्वार जगा, जागा था खड्ग भवानी का।
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पण करने वाले अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती पर शत् शत् नमन। ????

English Shayri by KUMARPALSINH RANA : 111164073

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now