मोदी ही हर बार

पड़ला भारी सत्य का जान ले ये संसार...
सत्य अकेला भी खड़ा, जीतेगा हर बार
जीतेगा हर बार ,सत्य ईश्वर को प्यारा...
मोदी ही हर बार यही नारा है हमारा।

जिसके मन में मां का रहा ऊंचा स्थान..
ईश्वर भी देता उसे ,इस दुनिया में मान
इस दुनिया में मान ,बड़ा दुर्लभ है यारा....
मोदी चमक रहा, देखो बनके ध्रुव तारा।

अष्ट सिद्धि नौ निधि ,आकर खड़ी हैं द्वार..
नोट बंदी भारी पड़ी ,और भागा भ्रष्टाचार
भागा भ्रष्टाचार ,कमल खिला है दोबारा...
कृष्ण हो जिसके साथ, वो कभी न हारा।

चौकीदार चोर कह, कितना हुआ विरोध..
करने वाले करते रहे, गलतियों पर शोध
गलतियों पर शोध? ऊपर से कहा नाकारा..
तुम कहते रहे और उनका चढ़ गया पारा।

मोदी ही हर बार यही नारा है हमारा
जीतेगा हर बार, सत्य ईश्वर को प्यारा।।

सीमा शिवहरे" सुमन"
भोपाल मध्यप्रदेश

Hindi Poem by Seema Shivhare suman : 111179663

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now