#announce

सभी शुभचिंतकों के समक्ष
कीजिए घोषणा आज आप
अंतिम सांस तक मेहनत
करने की कभी हार न मानने की
आप हो जाएंगे निश्चित ही सफल
बस रखें विश्वास ख़ुद पर।।

आपका अहित चाहने वाले हैं
जो भी उनके समक्ष कीजिए
घोषणा कि होगी कोई भी
मुश्किल न मानूंगा हार कभी
ईर्ष्यालु भी सोचेंगे बंदा
सचमुच में है काबिलेतारीफ़।।

खूब उन्नति कीजिए
खूब नाम कमाइए पर एक
बात सदैव रखिए स्मरण
माता-पिता के उपकारों को
न भूलिए कभी दीजिए विश्वास उन्हें
साथ निभाऊंगा अंतिम सांस तक।।

कीजिए घोषणा आज आप
और लीजिए शपथ कि
सदैव साथ निभाऊँगा मात-पिता का
अंतिम सांस तक देश से प्रेम
करूँगा सर्वदा हाँ लीजिए
शपथ आज आप।।

©कुमार संदीप
मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित

Hindi Poem by कुमार संदीप : 111364730

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now