#નિષ્ક્રિય
अभी तुम मेरे सबसे करीब हो
जैसे ये रोशनी
जैसे ये नदी

गर मैं तुम्हें छू दूँ
तो तुम हो जाओगे दुरूह
जैसे ये रोशनी
जैसे ये नदी

हमारे बीच का विस्तृत अँधेरा
चुप रहता है पर
निष्प्राण नहीं

इस दो उँगली के फ़ासले में
बहते हैं हम #निष्क्रिय
जैसे ये रोशनी
जैसे ये नदी...l

Hindi Blog by SMChauhan : 111379164

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now