झोंका हवा का
तोड़ देता
स्थिरता पत्तियों की
वे हवा के साथ
हवा की दिशा में
बह निकलती ,
स्मृतियाँ
किसी नदी की तरह
बहा ले जाती
उसी दिशा में
जहां की मिट्टी में
समाहित थी याद
छूटे हुए क्षणों की ..
—————-
@सीमा सिंह

Hindi Poem by seema singh : 111554005

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now