My New Poem...!!!!


आज देखनेवालो की नज़र क्या बदली ⛅️ सोचने का नज़रिया तक भी बदल गया

हस्ती की कश्ती तो वही है पुरानी मगर
मौजें बदली तुफां-ओ-दरिया बदल गया

इन्सानियत की तलाश का हर भ्रम भी तो
बदला,आमदनी का जरिया भी बदल गया

न जिस्म न “रुँह” न शकल बदली न ही
बदला इन्सानी वजूद का वह किरदार

बदला है गर कुछ तो बस लोगों के देखने का
फ़ितरत-ओ-अँदाज-ओ-शोज़ बदल गया

इस नाज़ुक-से दौर के बदलते वक़्त की लकीरों से ख़्वाब-ओ-ख़्याल बदल गया

बे-हयाई-सी दिखावेकी पश्चिमी तहज़ीबसे
जीने का तरबियत-ओ-फ़न बदल-सा गया

नमस्कार सलाम ससरीया काल आदाबों से
बेवजह-सा Hi, Halo, Sorry बदल गया

पिसतीं चली संस्कृति ख़ानदानी पहनावे की भगदड़ में मर्यादाका दामन छोटा होता गया

गिरती चली दिवार आज पड़ोसी-धर्म की
भाईचारेका खंडन सोचकी दिशा बदल गया

आत्मीयता ग्लानि परस्पर प्रेम-भाव आदर
सत्कार बड़ों का सम्मान तक गिरता गया..

ख़ुदगर्ज़ी की आँधियों में पुरखों का रुतबा
कुटुम्बका मर्तबा अपनोंका दुलार बिक गया

प्रभुजी ही निगहें-बान आनेवाली नस्लों का फ़ुल-सी बच्चीयोँका आधारस्तंभ छीन गया


✍️🥀🌺🥀🌲🙏🌲🥀🌺🥀✍️

🌟

Hindi Motivational by Rooh   The Spiritual Power : 111565339

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now