स्नेह है मन के दिये में,
प्रेम की बाती जला लो,
अपने अधिकारों में अब,
कर्तव्य की थाती मिला लो,
राम लौटेंगे अयोध्या,
मत कोई सन्देह पालो,
भरत सा निस्वार्थ भाई,
बन उन्हें छाती लगा लो।
@अरविंद कुमार 'साहू'

-ARVIND KUMAR SAHU

Hindi Poem by ARVIND KUMAR SAHU : 111606177

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now