जय गणपति महाराज।

जय जय मंगल मूर्ति गणेश।
जय जय गणपति गणेश।
ऋद्धि सिद्धि के दाता गणेश।
जग के भाग्य विधाता तुम हो हे गणेश।
सुख कर्ता दुःख हर्ता तुम हो हे गणेश।
दीन दुखियों के दुःख दूर करते हो तुम हे गणेश।
कष्ट और क्लेशों से मुक्त करते तुम हे गणेश।
सिद्धि विनायक बुद्धि के दाता तुम हो हे गणेश।
विघ्नहर्ता मंगल मूर्ति कामना पूर्ति तुम करते
हो हे गणपति गणेश।
मोदक का भोग लगाएं हे मंगल मूर्ति गणेश।
पान सुपाड़ी अक्षत पुष्प सिंदूर रोली चंदन
चढ़ाएं।
गज मोती चौका पुराएं मेरे गणपति गणेश।
पीले फूलों के हार पहनाएं तुम्हें हे गणेश।
दूर्वा अर्पित करें हे गणपति गणेश।
पीले वस्त्र चढ़ाएं हे गौरी नंदन गणेश।
नारियल केला संतरा अमरुद गाजर चढ़ाएं।
रंग बिरंगे फूल से तेरे मंदिर सजाएं।
धूप दीप और आरती करें हे गौरी नंदन गणेश।
चढ़ाएं दूध की धार हे गौरी नंदन गणेश।
कृपा करो हे गणपति गणेश।
दास की अरदास सुनो हे गणेश।
भूल चूक माफ करो हे गणेश।
कोटि कोटि प्रणाम हे गौरी नंदन गणेश।
जय हो मंगल मूर्ति कामना पूर्ति गणेश।

-Anita Sinha

Hindi Poem by Anita Sinha : 111871232

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now