माना की बह जाता है कहीं भी कैसे भी
ढल जाता है किसी भी रूप में
मिल जाता है किसी भी रंग में
कभी मीठा तो कभी तीखा
घुल जाता है किसी भी स्वाद में
फिर भी किसी धुलकते हुए
अश्रु बूंद से पूछना
"तरल" होना इतना "सरल" भी नहीं...
स्वरचित
इंदु रिंकी वर्मा

Hindi Poem by indu verma : 111895383

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now