विश्व हिन्दी दिवस।

मना रहे हैं विश्व आज विश्व हिन्दी दिवस।
विश्व गुरु भारत मनाए भारत वासी संग
विश्व हिंदी दिवस।

प्राणों से भी ज्यादा प्यारा है हमें हिंदी हमारी
राष्ट्रभाषा। जो जन जन की सम्पर्क भाषा है।
बोली जाने वाली लिखी जाने वाली अनुवाद की
हिंदी भाषा है। आओ मनाएं तन मन धन से समर्पित
होकर विश्व हिन्दी दिवस।
हो सार्थक जीवन जो है अनमोल।
मिल गया जो एक बार ना मिले दुबारा
चाहे कर लो जितने खेल और मेल ।
भाषाओं का रहे साथ पुष्प माला की तरह।
जीवन में सजा रहे हिंदी माला में गुलाब की तरह।
विश्व हिंदी दिवस गुलाब की तरह कांटा से
मिल कर राज करे भारत देश में।
तो क्या मजाल जो कांटा के रहते कोई
तोड़कर सजा ले गुलाब अपने जेब में।

आओ प्रेम भाषी मृदु बानी शीतलता का करें
समावेश हिंदी भाषा में।

विश्व हिंदी दिवस पर करें स्वागत सहजता और
सुकोमलता का हिन्दी के परिवेश देश भारत
की लोकप्रिय भाषा में।

विश्व हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां सबको।

जय हिन्द जय भारत वंदेमातरम।

-Anita Sinha

Hindi Microfiction by Anita Sinha : 111895549
Pandya Ravi 3 years ago

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाऍ

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now