जय जय हे विश्वकर्मा भगवान।

भादों मास में तेरी पूजा अर्चना होती है
हे विश्वकर्मा भगवान।
दिवस सत्रह और माह सितंबर को होती है
हे विश्वकर्मा भगवान ।
तुम संसार के अभियंता हो हे विश्वकर्मा भगवान।
मशीन,कल पुर्जे तथा तकनीक का वरदान
मिलते हैं तुमसे ही हे विश्वकर्मा भगवान।
तेरे आगे हो जावे संसार के अभियंता फेल
हे विश्वकर्मा भगवान।
जागो जागो जागो हे विश्वकर्मा भगवान।
बड़ी जाग्रत पूजा होती है तुम्हारी।
जो भी नयी वाहन या फिर नयी मशीनरी
खरीदे वो तेरी पूजा करते हैं और तेरे असीम
अनुकम्पा का वरदान पाते हैं हे विश्वकर्मा
भगवान।
बिना तेरी कृपा के कोई वाहन की यात्रा को
सुखमय नहीं बना सकता है।
हर कोई आज के दिन सुबह से लेकर शाम तथा
रात तक अपने वाहन तथा मशीनरी की पूजा
करवाते हैं पंडित जी से।
तेरे आशीष पा जाते हैं हे विश्वकर्मा भगवान।
चाहे पम्प हो या हैंडपंप तथा जेनरेटर।
बड़े औद्योगिक संस्थानों यह पूजा अर्चना
होती है वृहद स्तर पर।
लड्डू मेवा मिष्टान्न नारियल केला चढ़ाएं
हे भगवान।
तेरे चरणों में शीश नवाएं हे भगवान।
तेरे जयकारे लगाएं हे भगवान।
धूप दीप और आरती करें हे भगवान।
सबको सुरक्षित जीवन देना हे भगवान।
हर आने वाली आकस्मिक घटना से बचा लेना
तुम संतान को हे भगवान।
कृपा करो हे विश्वकर्मा भगवान।
भूल चूक माफ करो हे भगवान।
कोटि-कोटि प्रणाम हे विश्वकर्मा भगवान।
जय हो जय हो जय हो हे विश्वकर्मा भगवान।

-Anita Sinha

Hindi Poem by Anita Sinha : 111896215

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now