आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। साथ ही लोगों को यह बताना है कि समाज के निर्माण में लड़कियों का समान योगदान है।


अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास लैंगिक समानता और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए व्यापक आंदोलन के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2011 में आधिकारिक तौर पर 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में घोषित किया।


यह दिन लड़कियों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों और अवसरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और लड़कियों को उनकी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ने के लिए समर्पित है।


अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रस्तुत है मेरी एक रचना 🙏🙏

बालिकाओं का सदा करें सम्मान
बढ़ाए हरदम उनका मान 🙏🙏

बालिका
-----------

बालिकाओं को आगे बढ़ाना है
उनको तो खूब पढ़ाना है
उनकी पढ़ाई तो संवारती है घर
उनकी रौनक से घर महकाना है।

बेटी पढ़ाओ आगे बढ़ाओ नहीं शब्द
इसमें छुपा हुआ है हर बेटी का कद
देश का अभिमान बने हर बालिका
सहना न पड़े किसी अन्याय का दर्द।


अच्छे संस्कार, प्यार मिले उसे अपार
बनाती है वही यह सुंदर अद्भुत संसार
नाजुक कली को संभालें बड़े दुलार से
नारी शक्ति का वही करती है संचार।


आभा दवे
मुंबई

Hindi Poem by Abha Dave : 111899721

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now