हाइकु

---------------

1) साँझ की बेला
सूर्य लगाए मेला
सागर तट।


2) संध्या पुकारे
किरणें हैं निहारे
पेड़ों से झाँके।


3) खामोश पेड़
पवन संग नहीं
रात की बेला।


4) समुद्र तट
लहरें मचलती
मन हरती ।


5) रेत घरौंदा
लहरों को लुभाता
संग ले जाता।


आभा दवे
मुंबई

Hindi Poem by Abha Dave : 111907069

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now