*दोहा-सृजन हेतु शब्द--*
*धुंध, कुहासा, कोहरा, बर्फ, शरद

1 धुंध
धुंध बढ़ रहा इस कदर, दिखे न सच्ची राह।
राजनीति में बढ़ रही, धन-लिप्सा की चाह।।

2 कुहासा
घोर कुहासा रात भर, पथ में सोते लोग।
मानवता को ढूँढ़ते, आश्रय का शुभ-योग।।

3 कोहरा
मीलों छाया कोहरा, नहीं सूझती राह ।
प्रियतम-बाट निहारती, घर जाने की चाह।।

4 बर्फ
जमती रिश्तों में बर्फ, हटे बने जब बात।
रिश्तों में हो ताजगी, अच्छी गुजरे रात।।

5 शरद
शरद-काल मनमोहता, पंछी करें किलोल।
फूल-खिलें बगिया-हँसे, प्रकृति लगे अनमोल।।

मनोजकुमार शुक्ल " मनोज "
🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Hindi Poem by Manoj kumar shukla : 111911100

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now