आखिरी दिन। शुभकामना संदेश।

31 दिसंबर साल का आखिरी दिन है आज।
साल के आखिरी दिन पर हमारी विनती है कि
जाने अंजाने में अगर कोई भी भूल चूक हो गई है
तो उसके लिए हदय से क्षमा प्रार्थी हूं। मानवता का
धर्म निभाते हुए हम सबके साथ तन मन धन से समर्पित होकर सद्व्यवहार और सद्विचार से दो
शब्दों के बोल प्रस्तुत करते हैं।

आपसी सहमति और सहयोग से आने वाले
नव वर्ष का दिन मंगलमय मनाएंगे हम। पुष्प के
गुच्छे लेकर आए हैं हम मित्रों, भाई बहन तथा सखि सहेलियों के लिए। भगवान शिव शंकर जी के चरणों में शीश नवाते हुए हमारी वंदना है कि
सबका
सुखी और खुशहाल रहे परिवार।
ना रहे कष्ट और क्लेशों की छाया
मिटे सब दुःखों का पारावार।
शिव शंकर जी के चरणों में सभी लोग
सुरक्षित रहें यही कामना है बारंबार।
जय हो जय हो जय हो मातृभारती परिवार।

लेखन मंच की जय हो। जय हो मां शारदे।
शुभकामनाएं एवं बधाइयां सबको।

आदरणीय पाठकों एवं भाईयों, बहनों तथा
मित्रों , सखि सहेलियों की जय हो।

जश्न मनाते बीते दिन और रात।
सभी लोगों को आने वाले नव वर्ष पर
शुभकामनाएं एवं बधाइयों की सौगात।

* आखिरी दिन नहीं आएगा तो शुरुआत कैसे
होगी। आख़िरी दिन के हर लम्हे में समाई
शुभ नव वर्ष मंगलमय दिन की छबि होगी।*

हैप्पी न्यू ईयर 2024 तुम आओ जल्दी जल्दी।
फुलझड़ी फव्वारे खुशियों के पटाखे आतिशबाजी छोड़े। मगर स्नेह वंदन मिलन हम
भूल कर भी नहीं छोड़ें।

यही है आखिरी दिन का उपहार।
चलो साथ मिल कर जश्ने नव वर्ष का
उल्लास खास का इंतजार करें होकर
खुश बेअख्तियार।

जय जय मां शारदे कोटि-कोटि प्रणाम।

-Anita Sinha

Hindi Microfiction by Anita Sinha : 111911588

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now