विषय - मेरा भारत देश निराला
दिनांक -28/01/2024

मेरा भारत देश बड़ा निराला है,
यहां सब धर्मों का होता सम्मान।
भारत मां अपने सीने से लगाकर,
देती है समभाव का मान।।

विभिन्न जाति,विभिन्न भाषा के लोग,
सम्पूर्ण भारत वर्ष में सजते है।
यह देश एकसूत्रता में बंधा है,
विश्वभर में यहां के लोग यह संदेश भजते हैं।।

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,
सीमा पर सभी जवान साथ खड़े।
राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि रखकर,
देश की रक्षा के लिए साथ लड़े।।

किरन झा (मिश्री)

-किरन झा मिश्री

Hindi Poem by किरन झा मिश्री : 111915819
Pandya Ravi 3 years ago

भारत माता की जय

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now