मां सरस्वती वंदना।

हे विद्या दायिनी तुम्हें प्रणाम है।
हे हंसवाहिनी हम आए तेरे द्वार है।
हे ज्ञान दायिनी तेरे चरणों में हमें मिलता है
ज्ञान का भंडार।
करो कृपा हम पर विशेष हे मां ज्ञान की अधिष्ठात्री
देवी मां शारदे।
पा जाएं कहानी लिखने का ज्ञान हे मां शारदे।
कहानी में सरसता हो हे मां शारदे।
ऐसे ही वरदान दो हे मां शारदे।
कहानी के प्लाट ,कथानक तथा चित्रण
अपूर्व हो हे मां शारदे।
कहानी सबको पसंद आए ऐसे ही लेखन का
ज्ञान दे हे मां शारदे।
जय जय हे मां शारदे तेरी पूजा करें और करें
प्रार्थना हे मां शारदे।
फल फूल और प्रसाद चढ़ाएं हे मां शारदे।
धूप दीप और आरती करें हे मां शारदे।
तेरे चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम है मां शारदे।

यद्क्षरं पथभ्रष्टं मात्रा हीनं च यद्भवेत्।
तत्सर्वं क्षम्यतां देवि प्रसीद परमेश्वरी।

-Anita Sinha

Hindi Religious by Anita Sinha : 111918612

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now