रोटी कौन बनायेगा
रोटी कौन खिलायेगा,
दाये- बाये प्रश्न बहुत हैं
रोटी कौन उड़ायेगा!
बीज कौन बोयेगा
बीज कौन उगायेगा,
दाये- बाये प्रश्न बहुत हैं
फसल कौन काटेगा!
कदम कौन बढ़ायेगा
कदम कौन मिटायेगा,
दाये- बाये प्रश्न बहुत हैं
सर्वस्व कौन लुटायेगा!
तीर्थ कौन बनायेगा
तीर्थ कौन जायेगा,
दाये- बाये प्रश्न बहुत हैं
मानवता कौन सुझायेगा!
*** महेश रौतेला