कुछ शख्स फ़रिश्ते जैसे होते है
वो आपकी जिंदगी में तब आते है जब आप खुद जीने की हिम्मत खो चुके होते हो
वो यकीन दिलाते है
आपको अपने होने का
आपका वजूद इस प्रकृति में कितना महत्वपूर्ण है ये बार बार जताते है।
वो उस वक्त आपको सुनते है जब आप अपने भीतर के सन्नाटे से जुझ रहे होते है।
बिना सवाल बिना उम्मीद आपके आंसुओं और आपकी हंसी का हिसाब रखते है।
जब सारी दुनियां आपको तोड़ने में लगी रहती है
तब वो एक शख्स भीतर ही भीतर आपके टूटे हुए टुकड़ों को जोड़ने की जद्दोजहद में लगा रहता है।
खुद भले कितनी ही दिमागी कश्मकश में हो पर आपके लिए हमेशा वो सुलझा हुआ रहता है।
शायद हजार पाप के बीच किए एक पुण्य का फल है वो❤️