हाइकु- ५-७-५

1
क्षण-भंगुर
यह जीवन पथ
लोभ सदैव |

2
कृत्रिम बुद्धि
सुषुप्त करे वृद्धि
दीर्धकाल से |

3
कलयुग से
रोग ग्रस्त मस्तिष्क
रचेंगी युद्ध |

4
हिंसा, असत्य
प्रकोप चारों दिशा
तीव्र विनाश |

5
कुदृष्टि व्याप्त
नग्न अश्लीलता से
मन विकृत |

6
कहा पाएंगे ?
बुद्ध जैसी करुणा
सख्त दिल में |

7
शांत उपदेश
सूने अंगुलिमाल
न क्रोधी व्यक्ति |

8
निर्दय भाव
करे स्वयं का हित
अन्य व्यथा क्या ?

9
दौड़े मनुष्य
नित्य रुपयों पीछे
भटके व्यर्थ |

10
अंधानुयायी
बूनें भ्रमीत जाल
करे शिकार |

-© शेखर खराड़ी

तिथि-१४/७/२०२६

Hindi Poem by shekhar kharadi Idriya : 112030433

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now