ऐ ख़ुदा, तुझसे माँगूँ भी तो आख़िर क्या माँगूँ,
मैं ख़्वाबों की राख से उठूँ या हक़ीक़त को थाम लूँ?
मुझे ख़ुशी दे, तो उसके खोने का डर सताता है,
ग़म दे, तो यही दिल सुकून की दुआ लगाता है।
मैंने हर जवाब में एक नया सवाल पाया है,
जिसे दुनिया ने सच कहा, उसे वक़्त ने झुठलाया है।
कभी ख़ुद को पाने में, कभी ख़ुद को मिटाने में उम्र गुज़ारी है,
ऐ ख़ुदा, ये कैसी ज़िंदगी है, जहाँ हर जीत भी उधारी है?
अब न कोई शिकायत है, न कोई इल्ज़ाम चाहिए,
बस इस बेचैन रूह को अपने होने का पैग़ाम चाहिए।
ऐ ख़ुदा, अब न तक़दीर से कोई गिला चाहिए,
बस जो मैं हूँ, उसके होने की वजह चाहिए। 🥀
~ Adya