काश तुम मिले ही ना होते,
तो शायद तुम्हें खोने का दर्द भी ना होता,
ना तुम्हारी यादों से हर रात,मेरा दिल यूं लड़ता,
ना ही तुम्हारी बातों की यूं आदत लगती है,
तुम मिले तो ऐसा लगा जैसे
जिंदगी को एक खूबसूरत वजह मिल गई,
मगर क्या पता वही वजह एक दिन,
मेरी सबसे बड़ी सजा अब जाएगी,
काश तुम मिले ही ना होते,
तो शायद मैं इतना टूटती भी नहीं,
तुम्हें चाहा था उम्र भर के लिए,
मगर तुम मिले ही थे,
कुछ यादें देकर चले जाने के लिए....