कभी कभी जिन प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए हम मन्दिर मन्दिर भटकते हैं, साधु सन्तों के सत्संग में जाते हैं, गुरुओं के समक्ष जिज्ञासा रखते हैं - पर प्यास बुझती नहीं और उसका उत्तर कोई सामान्य सी दैनिक घटना, कोई पुस्तक का संवाद, कोई चलचित्र आदि दे देता है। ब्रह्माण्ड खेत है, उपजाऊ है।