English Quote in Poem by Vishakha Pareek

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

​एक दूरी बनाने का ख्याल कर तो रही थी मैं,
मेरे आगे बढ़ जाने की बात कर तो रही थी मैं,
धीरे-धीरे हिम्मत जुटाकर मैंने ठाना भी आगे बढ़ने का,
खामोशी के साथ खुद को समझा तो रही थी मैं,
​तुझे अकेले चलना है, आगे बढ़ना हैं,
रुकना नहीं,
आखिरी तक पहुँचना है,
पहुँच सके आगे ऐसा रास्ता खुद को बनाना हैं,
हाँ, तुझे खुद ही खुद को आगे बढ़ाना है।
​कुछ ऐसी ही बातों का जाल बुन तो रही थी मैं,
यह कहते-कहते मैंने हिम्मत जुटाकर
आगे चलने को पहला कदम भी रख दिया,
मगर चारों तरफ नजरें फेर कर देखा तो खुद को वहां अकेला महसूस किया,
इस खालीपन को देख सहम उठी अंदर तक मेरी रूह भी,
​हमेशा से अकेलेपन की चाह तो थी,
मगर जब अकेली थी तो मन में घबराहट के साथ बैठी,
यह कैसा अकेलापन था यह समझने की कोशिश भी मैं कर रही थी,
​धीरे-धीरे यह जाल समझ आने लगा,
अकेलापन का ख्याल मन से जाने लगा,
होना अकेला हैं,
मगर असल में होना कहां इतना आसान हैं?
ना जाने क्यों हर वक्त अकेलेपन की चाह रखते हैं?
मगर अकेले ना हो जाए इस डर से किसी अपने को ढूंढ लाने की मंशा करते हैं
कुछ ऐसे ही ख्यालों के साथ,
धीरे-धीरे तन्हाई को पीछे छोड़, मैं आगे बढ़ जाने की चाह करती रही,
फिर एक दिन तन्हाई से पीछा छूटा तो मैं आगे बढ़ गई।।।

English Poem by Vishakha Pareek : 112040045

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now