✍️वो लम्हें…
कुछ लम्हें हमेशा याद रह जाते हैं,
जितना भुलाओ उतना ही याद आते हैं।
वो लम्हें हमेशा याद रह जाते हैं।
गुज़रा हुआ वक़्त कभी लौट कर नहीं आता,
गुस्ताख पल हमेशा याद दे जाते हैं।
कभी भूल जाते हैं, कभी याद आ जाते हैं,
वो लम्हें हमेशा याद रह जाते हैं।
जो दिखता है वो होता नहीं,
जो होता है वो दिखता नहीं।
ऐसी गलतफहमी का हम शिकार हो जाते हैं,
वो लम्हें हमेशा याद रह जाते हैं।
था नहीं मैं शायर, लम्हों ने लिखना सिखा दिया,
लोगों की भावनाओं को भी पढ़ना सिखा दिया।
फिर भी जाने क्यों हम गुस्ताख हो जाते हैं,
वो लम्हें हमेशा याद रह जाते हैं।
✍️दलीप कुमार