❤️🌹 " दिल की बात "🌹 ❤️
वो अगर पूछ ही लेते, कैसे हमारे हालात है?
तो हम भी बता देते उन्हें दिल में जो बात है।
ये बेचैनी, ये अनिद्रा, बस खोए-खोए रहना,
उन्हीं के द्वारा ही दी गई यह सब सौगात है।
न शिकवा है कोई और न कोई शिकायत है,
बस यादों के साए में ही कट रही हर रात है।
मुस्कुराकर मिले थे वो जब महफ़िल में कल,
निगाहों से बता गए अपने दिल के ज़ज्बात है।
उन्हें क्या खबर कि किस हाल में जी रहें हैं,
जिन्हें सौंप दी हमने 'व्योम' पूरी कायनात है।
✍...© विनोद. मो. सोलंकी " व्योम "
जेटको (GEB) अंजार. मु. रापर.